मयूरहंड(चतरा)। केंद्र में नरेद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा साप्ताह पर जागरुकता सह सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक किसुन कुमार दास द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज व अन्य सामग्रियों का वितरण प्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत करमा बिरहोर टोला में बिरहोर परिवारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इसके अलावे सभी को कोराना संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरुक किया गया। अभियान में मंडल अध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह सहित अन्य भाजपाई शामिल थे।