सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला/कांड्रा: कांड्रा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा गम्हरिया 6प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के अध्यक्षता में सेवा एवं समर्पण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिसमें सेवा समर्पण के तहत सभी मोर्चा अध्यक्ष को कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निर्देश देते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। पंचयातों में बूथ गठन और संगठन मजबूती के बारे में चर्चा कर प्रभारियों को जल्द से जल्द मजबूत कमिटी गठन करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री जी को पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन की बधाई संदेश भेजा। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, कांड्रा पंचायत संयोजक कामदेव महतो,मनोरंजन नंदी,बी.एन सिंह, अनंय सिंह, देवेन कालिंदी, राहुल सिंह ,आनंद महतो, सचिन कुमार साहू, सुमित झा, बाबूलाल मारड़ी, राजेश साहू, विजय रजक, सशधर कुंभकार, अजय गोराई सुमन ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।