रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पावन चौक से राजबारी रोड और बाटा रोड तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा के अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आवाहन पर पूरे प्रदेश में 23 जून डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर जन्मदिवस से 7 जुलाई तक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज चक्रधरपुर के बाटा रोड और राजबाड़ी रोड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ चुमनु उराँव, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, शेष नारायण लाल, पवन शंकर पाण्डेय, ललित गिलुवा, इंद्रजीत सामड, अशोक दास, संजय पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ नगर कमिटि, सभी मोर्चे के अध्यक्ष के साथ भाजपा के कई कार्यकर्तागण इस कार्यक्रम में मौजूद थे।