मोनिका घोष बनाई गयी महामंत्री
सरायकेला: सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को जिला व मंडल स्तर पर मोर्चा द्वारा की जाने वाली कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी मंडल अध्यक्षो को मार्च के अंत तक अपने अपने मंडल समितियों को विस्तार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला समिति के अनुमोदन पश्चात मोनिका घोष को महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मीनाक्षी पट्टनायक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, सूर्या देवी,उषा पांडे,भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दारोगा,रीता दुबे,मोनिका घोष,रुपा पति,शीला पाल व रिंकू राय समेत अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।