सरायकेला। भाजपा जिला कार्यालय सरायकेला में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी मंडल अध्यक्षो को एक सप्ताह के अंदर मंडल समितियों का विस्तार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियो को पार्टी हित में कार्य करने की बात करते हुए पार्टी के सिद्वांतो को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर कोल्हान प्रभारी हलधर नारायण शाह, मोर्चा के समन्वय प्रभारी मनोरंजन सिंह, सह प्रभारी रमेश कुमार, जिला प्रभारी राजेश्वर साहू, जमशेदपुर प्रभारी गणेश महतो, संतोष शाह, कुबेर षाडंगी व बुद्देश्वर महतो समेत अन्य भाजपाई उपस्थित थे।