बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर के नेतृत्व में बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नव पदस्थापित सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो को पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात किया। वहीं बरही के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भेंट करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा उतरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजयूमो जिला मंत्री अजय दुबे, भाजयूमो जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, भाजपा नेता डोमन पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा बरही पश्चमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुमार रजक व पूर्वी के अर्जुन रविदास, प्रदुमन सिंह, अमित सिंह, मुन्ना यादव, अरविंद राम राज, पिंटू यादव, हरि शंकर ठाकुर, टिंकू आलम आदि शामिल थे।