महेंद्र कुमार यादव
चतरा: भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में समारोह पूर्वक हूल दिवस मनाया। इस मौके पर संथाल विद्रोह के नायक सिद्धू कान्हू को नमन किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार शुभम ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह का महत्वपूर्ण स्थान है। विद्रोह के महानायक सिद्धू कानू के नेतृत्व में अंग्रेजों के जुल्म और अत्याचार का जबरदस्त प्रतिकार किया गया था। संथाल के स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। हुल दिवस पर याद कर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।