मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पालमू, नगर मंडल मेदिनीनगर के द्वारा बूथ संख्या 105 अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें सभी ने अपनी भावांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पालमू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन का एक एक पल हमसभी के लिए पथप्रदर्शक है आज उनके समर्पण त्याग की राजनीति ने ही भारत को नई दिशा प्रदान की है।’ पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय महामन्त्री सुरेंद्र विश्वकर्मा , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,अभय सिंह, अनिमेष सिंह, विकास सिंह, चंदन विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, जैकी कुमार,प्रदीप सिंह,कुणाल सिंह मनीष भिवानीया शामिल थे।