मेदिनीनगर: भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कृषि बिल वापस लिए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा पलामू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री को इस सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम बताया। साथ हीं उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने किसानों के हित मे इस बिल को लेकर आये थे। कुछ किसान संगठन के द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया गया। किसानों के बीच भ्रांतिया फैलाई गई। देश मे अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया। इस मुद्दे को किसान विरोधी छवि बनाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा ये देश किसानों का है। केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए ये तीनो बिल वापस ले लिया। उन्होंने कहा बिल अच्छी हो या बुरी उनके अनुरूप ही कार्य होनी चाहीए।जिससे पूरे देश के किसान खुश रहे।