सिमरिया(चतरा)। भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 मई को किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए टीका केंद्र तथा घर-घर मोर्चा के कार्यकर्ता जाकर प्रेरित करने के साथ 18 से अधिक उम्र के लोगों का पंजीयन कर रहे हैं। इसके अलावे टीका केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों के लिए बीजेपी किसान मोर्चा के द्वारा हेल्प डेस्क पर पानी, मास्क, सेनेटाइजर, बिस्किट तथा अन्य जरूरी सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया की इस कार्यक्रम का मूल उदेश्य अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने में केंद्र और राज्य सरकार की मदत करना है। श्री सिंह नेे तमाम मोर्चा अध्यक्ष तथा जिले पार्टी पदाधिकारियों के प्रति अभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिस दृढ़ संकल्प से जन सेवा कर रहे हैं वो अद्वितीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी रविश चंद्र, कोषध्यक्ष मो. बेलाल, महा मंत्री शशिकांत तिवारी व राजेश दांगी आदि कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाया।