लईयो: भाजपा किसान मोर्चा घाटो मंडल के द्वारा माण्डू प्रखण्ड के दुनी बस्ती में राज्य सरकार द्वारा किसानों के धान क्रय का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ खेतों में हल चलाकर एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री गुलाम अंसारी, घाटो मंडल अध्यक्ष महावीर महतो, मंडल उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो, संगठन मंत्री महेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि गिरिधारी महतो, वरिष्ठ नेता खुर्शीद अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद थे.