चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: भाजपा किसान मोर्चा आगामी 18 जून को चतरा जिले के समस्त पंचायतों में किसानों के खेतों में धरना देगी। यह धरना राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों को लेकर दिया जाएगा। उक्त जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार शुभम ने दी। उन्होंने बताया कि इस आशय का निर्णय जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक किशुन कुमार दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश प्रशिक्षण मंत्री मनोज सिंह, जिला प्रभारी विपिन बिहारी, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित साहू, युवा अध्यक्ष अभिषेक केसरी, जिप अध्यक्ष ममता देवी सहित विभिन्न वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक मे यास तूफान से फसलों की क्षति, धान खरीद में लापरवाही सहित किसानों के अन्य समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई और किसानों के खेतों में जाकर सरकार के विरुद्ध धरना देने का निर्णय लिया गया।