जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला जामताड़ा के बैनर तले किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल सिंह के अध्यक्षता में जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष झारखंड सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धनेश्वर मंडल द्वारा किया गया । बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष में पारित बजट के विरोध में धरना प्रदर्शन भाजपा द्वारा किया गया ।मौके पर दुमका के सांसद सुनील सोरेन व सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।धरने को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि जेएमएम आरजेडी व कांग्रेस के गठबंधन सरकार के द्वारा पारित बजट में किसानों मजदूरों सहित सभी वर्गों का उपेक्षा किया गया है। बजट में किसानों के लिए ध्यान नहीं रखा है। मजदूर हित का अनदेखी किया गया है। मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि झारखंड सरकार का एक भी नीति झारखंड के जनता के हित में नहीं है। किसानों के लिए पूर्व के रघुवर सरकार में जो भी सुधार का काम किया था उन सभी योजनाओं को वर्तमान हेमंत सरकार के द्वारा बंद कर दिया गया है। किसानों के लिए बड़ी.बड़ी बात करने वाले कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद गठबंधन सरकार किसानों को धोखा दे रही है ।राज्य में शिक्षा स्वास्थ व्यवस्था बिजली व्यवस्था सब कुछ चरमरा गई है। जनता राज्य सरकार के नीतियों से त्रस्त है ।यह धरना राज्य सरकार को नीतियों में सुधार की चेतावनी दी। सरकार जनता के लिए काम करें वरना भाजपा सरकार के विरुद्ध में सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने वर्तमान झारखंड सरकार को किसान मजदूर गरीब विरोधी सरकार बताया ।मौके पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय मंडल गीता देवी महामंत्री शंभू नाथ दत्ता शुभम सिंह जिला प्रभारी संगीता बास्की मोहित सिंह प्रभात हेंब्रम संतन मिश्रा पिंटू गुप्ता चंदन राउत निमाई दास रीता शर्मा नीना शर्मा प्रमोद गोस्वामी मनीष दुबे षैखर भैया सुभाष साह राजेन्द्र मंडल अनूप पांडेय आदि उपस्थित थे।