पोड़ैयाहाट: भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेवा, समर्पण अभियान के तहत शनिवार को गांधी जयंती की मौके पर पोड़ैयाहाट विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड मुख्यालय में स्थित गुड़मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पार्टी के पोड़ैयाहाट मंडल के उपाध्यक्ष विनोद भगत के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। गांधी जी के विचार, आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, पार्टी के वरिष्ठ नेता गजाधर सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल भगत, भाजपा कार्यकर्ता श्रीकांत साह, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे। यह कार्यक्रम पोड़ैयाहाट मंडल के बूथ नंबर 109, 111 और 112 में चलाया गया।
वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित गुड़मेश्वर नाथ महादेव मंदिर में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, मंडल अध्यक्ष डब्लू भगत, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भगत, मंडल कार्यालय मंत्री अशोक दे, भाजपा कार्यकर्ता श्रीकांत साह, प्रदीप गुप्ता, पंचायत प्रभारी रोहित कुमार दे आदि ने हाथों में झाड़ू थाम कर मंदिर परिसर की साफ सफाई की।