चतरा/कुंदा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 अप्रैल को कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चैक के समीप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर दीप जलाए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता के नेतृत्व में चैक पर स्थापित मूर्ति के समीप दीप प्रज्वलित की गई। इस दौरान श्री भोक्ता ने कहा की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अंबेडकर जयंती से अवगत करना है, ताकी जानकारी के बाद अपने-अपने घरों में लोग अंबेडकर जयंती मनाएं। वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल को कुंदा में भीमराव अंबेडकर जयंती विधिवत मनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अंबिका सिंह भोक्ता, गंदौरी साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार यादव, अनुज गुप्ता, सिमा प्रभात, अम्बिका यादव, भीम महतो, अजित भारती, महेंद्र ठाकुर, रामस्वरूप यादव, संजय भोक्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।