महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शकुंतला देवी ने किया। कार्यक्रम के बाद महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया, जिसमें ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागृत किया तथा प्लास्टिक का बहिष्कार की अपील की। महिला मोर्चा के सदस्यों ने साफ सफाई अभियान भी चलाया और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की।