बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): हजारीबाग में स्थित अटल भवन भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा जिला कमेटी की बैठक हुई। मौके पर आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रदेश कार्यालय में मनाये जाने पर चर्चा हुवा। वहीं आगामी 14 मार्च को हजारीबाग जिला में महिला दिवस मनाया जाएगा इस बात पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से महापौर रोशनी तिर्की, जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, महामंत्री सत्यभामा, जिला मीडिया प्रभारी सुषमा विश्वकर्मा उर्फ रिंकी, उपा उपाध्यक्ष ज्योतिषना, जिला मंत्री मनोरमा राणा, मंडल अध्यक्ष रीना राय भट्ट, कोषा अध्यक्ष सुनीता देवी उपस्थित थे।