रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर : बंदगांव प्रखंड में काली माँ की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा समिलित हुई। साथ ही माँ काली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पहुँचकर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बंधगाव प्रखंड के भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की तथा स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, भाजपा बंधगाव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुवा के साथ कई लोग शामिल थे।