पाकुड़ः महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के स्थानीय खदान पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 दस महिलाओं को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने के उपलक्ष पर मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बधाई दी । वहीं इस बाबत मोर्चा की अध्यक्ष रुपाली सरदार ने कहीं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी संख्या में महिला संसद मंत्री बनी है आज खुशी का माहौल है बड़ी संख्या में मंत्री बने किसान परिवार ग्रामीण परिवेश से आने वाले सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समाज से आने वाले को बड़ी संख्या में मंत्री परिषद में स्थान मिला है उनके परिचय से पूरे देश भर में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है वही सबसे अधिक खुशी झारखंड से भी एक महिला संसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली झारखंड के कोडरमा से सांसद बनी अन्नपूर्णा देवी को भारत के कैबिनेट में मंत्री परिषद में जगह मिलने पर निश्चित ही झारखंड की महिलाओं का आत्मा बल बढ़ेगा मैं कहीं किसके लिए महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी समेत महिला मंत्रियों को बधाई दे रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री दीप्ति पांडे, सविता देवी ,नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ,नगर कोषाध्यक्ष राजा साह, रूपा देवी ,सोनम कुमारी ,अर्चना देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।