गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बलबल मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजापा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रोफेशर नन्दकिशोर सुलभ जिला महामंत्री व राजेश कुमार दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में कोविड 19 टीकाकरण की पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेता रामदेव सिंह भोक्ता, विकास कुमार, सुनील राणा, यशवंत दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।