संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर बरही के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को बधाई दिया है। साथ ही क्षेत्र का काफी तेजी से विकास होने की उम्मीद जताई गई। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि बरही विधानसभा अर्जुन साहू, सांसद प्रतिनिधि बरही गणेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमन पांडे, अम्बिका सिंह, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, रितेश गुप्ता, कमल शंकर पंडित, भाजयुमो के शिवम आनंद, रितेश केसरी, नागेश्वर रजक, अमित सिंह, दिलीप गुप्ता, प्रमोद सिंह, संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, गोविंद साहू, लक्ष्मी सिंह, मोती सिंह, प्रदुमन सिंह, हिमाली चौधरी, मुकेश कुमार राणा, मुकेश यादव समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।