पाकुड़ : जिला मुख्यालय के गोकूलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पाकुर नगर कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मुख्य रूप से सेवा ही संगठन के तहत कोविड-19 वैक्सीन जागरूकता अभियान फैलाने के बावत विस्तार से विचार विमर्श किया गया और विचार विमर्श के बाद दिनांक 22 मार्च 2021 सुबह 9ः30 बजे सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर के निकट भाजपा द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाने का निणर्य लिया गया।हेल्प डेस्क प्रभारी के रूप में नगर के उपाध्यक्ष पिंका पटेल एवं नगर मंत्री प्राची चैधरी को मनोनित किया गया।हेल्प डेस्क में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ,पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ,कोविड-19 के पाकुड़ भाजपा जिला के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ,जिला के उपाध्यक्ष और नगर के कार्यक्रम प्रभारी अमृत पांडे विशेष रूप्ज्ञ से मौजूद रहगें।22 मार्च को स्थानीय खदान पाड़ा,कुथीपाड़ा मैं जन जागरण अभियान भी चलाने का निणर्य लिया गया साथ ही जन जागरण अभियान प्रतिदिन पाकुड़ नगर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा इस अभियान के प्रभारी के रूप में सोहन मंडल नगर महामंत्री मनीष पांडे ,पार्थ रक्षित नगर महामंत्री को मनोनित किया गया।बैठक के बावत जानकारी देते हुये नगर अध्यक्ष्ज्ञ श्री साहा ने बताया कि जन जागरण के माध्यम से पाकुड़ के नागरिकों को भी 19 वैक्सीन लेने हेतु उत्साहित करने का काम भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक गली प्रत्येक मोहल्ले में करने वाले है और जनता के बीच में जागरूकता अभियान के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है अफवाहों से बचें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य ले साथ ही अपने मोहल्ले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी व्यक्ति लेने के लिए उत्साहित करने को भाजपा कार्यकर्ता अभियान के माध्यम से करने वाली है।बैठक में भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, भाजपा जिला के कोषाध्यक्ष तूहींन कांति शुक्ला,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार ,भाजपा नगर के महामंत्री सोहन मंडल,महामंत्री पार्थ रक्षित,नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल,अजय भगत,संजय सरकार,नगर मंत्री चंदन सिंह,मोहन सरकार,प्राची चैधरी,भाजपा नगर के पूर्व महामंत्री मनीष पांडे, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह, सुमित भास्कर,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे ,युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह,युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन भगत,मनोज प्रमाणिक, विनोद भगत, शेषनाथ सरकार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।