कुंदा/प्रतापपुर(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राम ने जिले के सभी प्रखंडो में नये सिरे से प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की है। घोषित सूची के अनुसार रोहित कुमार गुप्ता को प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष जिम्मेवारी दी गई है। वहीं कुंदा प्रखंड के लिए अनुज कुमार का चयन किया गया है। वहीं अनुज व रोहित ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे निभाने का हर संभव प्रयाश करुंगा। ओबीसी मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों के मनोनय पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, निर्भय शर्मा, बिनोद प्रसाद, सतेंद्र पासवान, गौतम कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रबो, राजन गुप्ता आदि ने बाधाई दी है।