चतरा। भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय संगठनात्मक सह परिचायत्मक बैठक स्थनिय सांसद के कार्यालय में 10 मार्च को हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राम चंद्रवंशी व संचालन जिला महामंत्री संजय प्रजापति ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन वर्मा व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख राम जी कुशवाहा शामिल थै। बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया, साथ ही सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, मंड़ल अध्यक्ष एवं जिलें में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्यों को भी अंगवस्त्र भेंट किया गया। बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा की केंद्र द्वारा पिछड़ा आयोग का गठन कर जो समान पिछडों को मिला हैं, उसी प्रकार राज्य सरकार भी पिछडी जाति आयोग का गठन अति शीघ्र करे। बैठक में सभी से परिजचय होने के बाद संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए मंडल स्तर पर मोर्चा का विस्तार करने को लेकर दिशा निर्देश संबंधितों को दिया गया। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केशरी, प्रदेश प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री सरयू राम, हजारीबाग जिला प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील चैरसिया, प्रमोद यादव, राजेंद्र दांगी ने भी संबोधित किया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सुधीर राय, सत्यदीप मालाकार, सुरेश प्रसाद, जिला मंत्री तीर्थंनाथ दांगी, संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी विनीत केशरी, पवन माथुर, राजू चंद्रवंशी, कैलाश राम व गिद्धौर मंडल अध्यक्ष आदि शामिल थे।