रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला पदाधिकारीयो की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसके लिए प्रत्येक मंडल के प्रभारियों की घोषणा की गई ।जिससे संजय अखाड़ा, चाईबासा ग्रामीण, झीकपानी एवं हॉटगम्हरिया। बंगाली प्रधान जगन्नाथपुर ,नोवामुंडी, सरंडा। वनमाली यादव मंझगांव, कुमारडुंगी, दामोदर प्रधान- मंझारी,तांतनगर। लालजी प्रसाद बंदगांव, कराईकेला। रितेश प्रसाद चक्रधरपुर नगर,शरद प्रधान -टोकलो, चक्रधरपुर ग्रामीण।राजेश प्रधान- सोनवाँ गोईलकेरा, मनोहरपुर ,आनंदपुर, गुदड़ी। दिलीप साव- चाईबासा नगर खुँटपानी का बनाया गया। सभी प्रभारी अपने-अपने मंडल के प्रवास करते हुए मंडल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिलकर कार्यसमिति के सूची 1 सप्ताह तैयार कर जिला अध्यक्ष को सुपुर्त करेंगे।
आज के बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पंकज खिरवाल संजय अखाड़ा , बंगाली प्रधान दामोदर प्रधान वनमाली यादव रितेश प्रसाद, दिलीप साव, राकेश पोद्दार, शिव बजाज, कामेश्वर विश्वकर्मा उपस्थित थे।