पाकुड़ : रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पुण्य तिथि के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साह की अध्यक्षता में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के रविंद्र चौक पहुंचकर वहां स्थापित रविंद्र नाथ टैगोर के प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक व जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे अपने संबोधन में कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 ईस्वी को कोलकाता हुआ एवं उनकी मृत्यु 7 अगस्त 1941 जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी
कोलकाता मे हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, मनोरमा देवी, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह , युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रतन भगत, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत ,जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।