सिरका : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा रामगढ़ सदस्यों द्वारा सोमवार को भाजपा हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल से मुलाकात किया। भाजपा एससी मोर्चा रामगढ़ सदस्यों ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल बाल्मीकि को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हजारीबाग विधायक मनीष जसपाल को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इसके अलावे संगठन को कैसे आगे बढ़ा जनहित में कार्य किया जाए इसके बारे में भी मंथन किया। बधाई देने वालों में भाजपा एससी मोर्चा जिला रामगढ़ अध्यक्ष विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी सूरज पासवान उर्फ सिक्की, रिक्की पटवा आदि शामिल थे।