गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के निर्देशानुसार सोमवार को अनुसूचित जाति समाज का आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ परिसर में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा धरना दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों का जाति, निवासी प्रमाण पत्र सुलभता से निर्गत किया जाए। लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता,भाजपा नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा , अनुसूचित जाति मोर्चा के हनवारा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, महागामा मंडल अध्यक्ष श्याम रविदास, बसंतराय मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार दास, कार्यकारिणी सदस्य बासुदेव दास, रंजीत कुमार दास, गनेशी साह, बादल ठाकुर, गोड्डा नगर अध्यक्ष अभिनंदन राज, विकास एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।