पतरातु : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पतरातू मंडल के ग्राम हैसला पंचायत स्थित बांसगढा भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो के खेत में किसान विरोधी हेमंत सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो व संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह ने सरकार से मांग किया कि धान का क्रय मूल्य का भुगतान किसानों को अविलंब किया जाए साथ ही समय पूर्व वर्षा होने से किसानों की काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में सरकार की को किसानों की मुआवजा देना चाहिए लेकिन सरकार इस विकट परिस्थिति में भी सरकार किसानों का ध्यान करें बकाया राशि भुगतान नहीं करना बहुत ही दुर्भाग्य बात है अभी धान रोपने का समय आ गया है किसानों को अविलंब धान बीज व खाद मुहैया कराना सुनिश्चित करें साथ ही बकाया राशि अविलंब भुगतान करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी रंजन फौजी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी परिवार किसानों के साथ खड़ी है जहां वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं वहीं किसान विरोधी सरकार ने किसानों को मिलने वाला किसान सम्मान निधि बंद कर दिया है। और तो और किसानों के मेहनत से उपजाए हुए धान का क्रय मूल का बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रही है जिसमें किसान काफी हताश एवं परेशान है मुख्य रूप से उपस्थित अनिल राय रिद्धि राज जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो , ऋषि राज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ,महामंत्री विश्वजीत भारद्वाज, महेंद्र महतो, रिंकू जी, संजय रजक, मनीष कुमार ,प्रदीप गंजू ,रुकनी देवी, सरिता देवी, माला देवी ,रामचंद् जी, राजेश शाह, दीपक मुंडा ,यादी दर्जनों लोग उपस्थित थे।