रजरप्पा(रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री काजल प्रधान रविवार को भाजपा नेताओं के साथ पूजा अर्चना के लिए रजरप्पा स्थित मां छिन्मस्तिका मंदिर पहुची। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, केंटमंडल पालक के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ संजय सिंह, ओबीसी मोर्चा आईटी सेल के संयोजक अशोक कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा तथा सह प्रभारी राकेश पांडे, शामिल थे। यहां पर सभी ने पुजारी गुड्डू पंडा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही नारियल बलि देकर रक्षासूत्र भी बंधवाया। इसके बाद रजरप्पा के प्रशासनिक भवन में थोड़ी देर विश्राम के बाद वापस लौट गए। वही रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए छिन्मस्तिका मंदिर पहुंचे हुए थे। सभी श्रद्धालुओं ने पुजारियों द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया और सुखमय जीवन व्यतीत करने का कामना की।