बरही के रंजीत चन्द्रवंशी बनाए गए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने तीन नए प्रदेश पदाधिकारी को मनोनीत किया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पत्र जारी करते हुए श्री साहू ने बताया कि मांडू के विधायक एवम झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को प्रदेश मंत्री से प्रोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। श्री साहू ने बताया कि मिस्त्री सोरेन पार्टी के प्रदेश मंत्री बनाये गए हैं। वही श्री साहू ने बताया कि मीडिया सेल का विस्तार करते हुए रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री पारितोष सोरेन को पार्टी का दुमका जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है, वही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, भाजपा ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, पप्पू चंद्रवंशी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, गुरुदेव गुप्ता, नागेश्वर रजक आदि भारी संख्या में भाजपाई शामिल है।