कोडरमा से मनोज कुमार झुन्नू की रिपोर्ट
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में किसानों के हित में किसानों के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ज्ञात हो कि चुनाव से पहले महागठबंधन के द्वारा झारखंड के किसानों को किए गए वादे और सरकार बनने के बाद किसानों से धोखा करने वाली झारखंड सरकार के खिलाफ 18 जून को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे दिन तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड के अन्नदाता किसानों के समर्थन में कोविड-19 के प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए खेतों पर उतर कर झारखंड सरकार का विरोध करना है। कार्यक्रम का जिला संयोजक अनूप जोशी को बनाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार हर मंडल के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें झुमरीतिलैया में देव नारायण मोदी, कोडरमा नगर में मनोज कुमार झुन्नू, कोडरमा ग्रामीण में शिवेंद्र नारायण सिन्हा, डोमचांच नगर में महेंद्र यादव, डोमचांच ग्रामीण में सुनील सिन्हा, नवलशाही में परमेश्वर यादव, मरकच्चो में वेदु साव, सतगावा में बालमुकुंद सिंह, जयनगर में सुधीर सिंह, परसाबाद में बिंदेश्वरी बिहारी एवं चंदवारा में चंद्रभूषण साव को प्रभारी बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने दी है।