पाकुड़ : विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर पुलिस के द्वारा चटकाये गये लाठी की गुंज अब जिला भर में सुनाई देने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता अब सड़क पर उतर कर आदेालन करने की चेतावनी दे रहे है।वहीं बुधवार देर शाम जहॉ अेाबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के विरसा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहनल किया तो वहीं गुरूवार को प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर जिलाध्यक्ष बलराम दुबे के नेतृत्व में़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला बिल्ला लगाकर शांति पुर्ण प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि शासक जब कमजोर होता है तब वह लाठियों के दम पर जनता की आवाज दबाना चाहता है,कल विधानसभा घेराव में भी यही हुआ,भाजपा कार्यकर्त्ताओं एवं जनता की आवाज को यह सरकार लाठियों के दम पर दबाना चाह रही थी लेकिन कार्यकर्ता इससे डरे नहीं है बल्कि और भी मजबूती से राज्य सरकार के खिलाफ डटे रहे।दबंग सरकार हमारे हाथ पैर तोड़ सकती है हमारे हौसलों को नहीं।भाजपा के कार्यकर्ताओं के जीवट को तोड़ा नहीं जा सकता।काला बिल्ला लगाने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ,ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक बर्मन, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौधरी, जिला मंत्री संजय भगत ,भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, जिला मीडिया प्रभारी बापी बर्मन, सह मीडिया प्रभारी सुब्रतो दे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रविदास , दादपुर मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार, नगर महामंत्री सोहन मंडल ,नगर महामंत्री पार्थ रक्षित , भाजपा मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल ,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे ,किसान मोर्चा के नेता विक्रम मिश्रा , कुंदन सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता सपन कुमार दुबे , भाजपा नगर उपाध्यक्ष पिका पटेल ,नगर उपाध्यक्ष अजय भगत , श्रीकांत भाई माली,धर्मेंद्र भगत ,रतन साह सुमित चौबे, विष्णु कुमार, दीपक साह मुख्य रूप से शामील थे।