बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही चौक पर गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव व संचालन प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव ने की। मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने बताया कि झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मुद्दे को लेकर बुधवार को विधानसभा के समक्ष प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया लाठीचार्ज व झारखंड सरकार के तुष्टीकरण राजनीति के विरोध में बरही चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव ने लाठीचार्ज का निंदा करते हुए कहा कि सूबे की हेमंत सरकार निरंकुश हो गई। जो लाठी के बल पर सत्ता चलाना चाहती है। लाठीचार्ज में कई भाजपा के नेता घायल हुए हैं। उसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव, मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, युवा नेता रितेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि टेकलाल यादव, भाजयुमो मंडल महामंत्री गौरव गुप्ता, उमेश कुमार, पंकज केशरी, ब्रह्मदेव यादव, सहदेव यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, विनोद यादव, पिंटू यादव, बब्लु केशरी, कुमार यदुवंशी, रितेश केशरी, अमित, सचिन कुमार साव, जय यादव, गौतम केशरी, सचिन साव, विकाश कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल कुमार, रितेश कुमार, रितिक केशरी आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।