मामला नगरपंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज चौधरी के साथ मार पीट का
सरायकेला। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरुद्ध जन आक्रोश रैली निकाल कर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने कहा कि सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी पर हमला होने की घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी तो दूर उनपर मुकदमा तक दर्ज न किया जाना प्रशासन की मनसा को दर्शाता है।
जबकि पूर्व में मेरे नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने को लेकर माँगपत्र सौंपा था,
ऐसा लगता है कि झामुमों की हेमंत सोरेन सरकार राजधर्म भूल कर बंगाल के टीएमसी सरकार के तानाशाही,गुंडागर्दी वाले आचरण का अनुसरण कर रही है। बिजय महतो ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए निष्पक्ष तरीके से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को कमजोर समझने की भूल इन्हें काफी महंगी पड़ेगी। हम प्रशासन को दोषियों पर कार्यवाई को लेकर और दो दिन का समय देते हैं, अगर फिर भी न्याय न मिला तो हम राज्य सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्ध राजभवन पर धरना देने का कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजय महतो के अलावा भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश माहली, जिला मंत्री मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान,जिला मीडिया सह प्रभारी सोहन सिंह, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या, मंडल अध्यक्ष बद्री दरोगा, श्रीमती मोनिका घोष,श्रीमती पिंकी मोदक, श्री सुमित चौधरी, सुदीप पटनायक, विद्यासागर दुबे, बीजू दत्ता, बिंदेश्वरी महतो, रवि सतपति, राजीव महापात्रा, परसुराम कवि की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा
ने दी।