चित्र पर किया गया माल्यार्पण, पद चिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: चतरा नगर किसान मोर्चा द्वारा जिला कुमार शुभम सिंह के नेतृत्व में नगर मंडल में मंगलवार को समारोह पूर्वक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया और चित्र माल्यार्पण किया गया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस बीच मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर, गीता आश्रम मध्य विद्यालय सहित आस – पास के जगहों पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिले थे। उनके पिता आशुतोष बाबू अपने जमाने में ख्यात शिक्षाविद् थे। डॉ. मुखर्जी ने 22 वर्ष की आयु में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा उसी वर्ष आपका विवाह भी सुधादेवी से हुआ। उनको दो पुत्र और दो पुत्रियां हुईं। वे 24 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने। उनका ध्यान गणित की ओर विशेष था। इसके अध्ययन के लिए वे विदेश गए तथा वहां पर लंदन मैथेमेटिकल सोसायटी ने उनको सम्मानित सदस्य बनाया। वहां से लौटने के बाद डॉ. मुखर्जी ने वकालत तथा विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत हो गए। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कर्मक्षेत्र के रूप में 1939 से राजनीति में भाग लिया और आजीवन इसी में लगे रहे।
प्लास्टिक मुक्त होगी, तभी पर्यावरण का संरक्षण: बेलाल
किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष बेलाल अहमद ने कहा कि जिस पर्यावरण से हम अपने आवश्यकताओं पूरी होती है, हमें उस पर्यावरण की भी सुरक्षा उसी प्रकार करनी चाहिए। जिस प्रकार हम अपनी सुरक्षा करते है। आज हमारा पर्यावरण प्लास्टिक के उपयोग से दूषित हो चुका है। हमें एकजुट होकर अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहिए। मौके पर किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा पर्यावरण जिस प्रकार हमरी देखभाल एक माता के समान करती है। हमें भी उसकी सुंदरता को उसी प्रकार बनाए रखना चाहिए और प्रदूषण से इसे बचाना चाहिए, हम सब मिलकर आज ये प्रतिज्ञा ले कि हम प्लास्टिक का उपयोग बन्द करेंगे। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रवीश चंद्रा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष पवन पांडेय, किसान मोर्चा नगर महामंत्री अनिकेत कुमार, किसान मोर्चा नगर मंत्री अविनाश सौरभ, किसान मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी रूपेश चौधरी, नकुल पांडेय, अनुज कुमार, आनंद गोस्वामी, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सिमरिया:- इधर सिमरिया मंडल के द्वारा भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया तथा सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों पर घूम-घूमकर दुकानदारों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने अपील की। मौके मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू, बॉबी सिंह, लीलाधर महतो, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।