महेशपुर :प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक के बीरबल मंडल के आवास पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर की नेतृत्व में तीसरी पुण्यतिथि मनाई। उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, रामचन्द्र उर्फ नरेन साहा ,आशीष कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, बीरबल मंडल, मुन्ना गुप्ता, राम सागर दास, जूनास टुडू, प्रशांत मिश्रा, गोपाल प्रसाद भगत सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।