इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पंचवटी होटल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंतीे मनापई गई। पार्टी के मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्पित की। इसी अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह ने कहा की अखंड भारत के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक डाॅ. मुखर्जी की 120 वीं जयंती है। मौके पर मृत्युंजय सिंह, मंडल महामंत्री शिव कुमार राणा, प्रीतम राय, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष सुधीर राय, मंडल मंत्री गोपाल सिंह, सुरेश शर्मा, टुन्नी सिंह, रामकुमार सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष रंजय भारती, रामाधार राम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।