कांड्रा से जी कुमार की रिपोर्ट
कांड्रा। कांड्रा के एसकेजी कॉलोनी में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भाजपा नेता सह समाज सेवी कामदेवमहतो के नेतृत्व में मनाया गया । मौके पे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें देश के महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मिष्ठान वितरण कर जयंती मनायी गयी। कोविड-19 की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बिच पुस्तक वितरण किया इस मौके पर मुख्यरूप से
भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ट के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सरायकेला विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि साहू,प्रखण्ड अध्यक्ष अमित सिंह देव,अमरेश गोस्वामी, अजीत सिंह प्रखंड महामंत्री, चंद्र मोहन महतो, पुष्पा टूडू,मुना मंडल,सूरज नमन,सचिन साहू,संजीत मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।