चित्र पर किया मलयार्पण, दी श्रद्धांजलि
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: चतरा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा अध्यक्ष अभिषेक केसरी और किसान मोर्चा अध्यक्ष कुमार शुभम सिंह ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण किया। इसके अलावे भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू, जिला महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह, सिमरिया सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी डॉ. मुखर्जी को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बलिदान दिवस पर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष और अनुषांगिक इकाई अध्यक्षों ने सदस्यों के साथ बलिदान दिवस मनाया और डॉ. मुखर्जी को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस पार्टी का बीज बोया था आज वह वट वृक्ष के रूप में मौजूद है। उनके द्वारा दिए गए राष्ट्रवाद का संवाद आज जन-जन में व्याप्त है। डॉ मुखर्जी एक महान जन नेता थे। जिन्होंने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा था कि भारत में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगी। उनका यह संदेश आज साकार हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर डॉ मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।