बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल कमेटी ने मानव श्रृंखला बनाकर एकदिवसीय प्रदर्शन किया । बालूमाथ प्रखंड कार्यालय से लेकर शहीद चौक तक मानव श्रृंखला बनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल अमित नाथ शाहदेव मौजूद रहे । जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने बतलाया की भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर भाजपा आज पूरे झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जा रहा है।कहा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है। जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। वाइस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी राजकुमार पाठक,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे,सांसद प्रतिनिधि रामदेव साव,ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू,जिला कार्यसमिति सदस्य भानु सिन्हा,मंडल महामंत्री राम कुमार गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य संजय यादव,मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू पंचानंद पांडे मंडल मंत्री रंजीत गुप्ता अखिलेश भोक्ता भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह,सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार भाजयुमोमंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव महामंत्री पवन यादव चंदन गुप्ता उपाध्यक्ष निर्मल यादव भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक बंधन साव संजय पासवान निश्चय कुमार सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे ।