शंकर सुमन की रिपोर्ट
महागामा: सेवा और समर्पण अभियान के तहत महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलिया ग्राम में शहीद देव कुमार महतो की प्रतिमा पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। उल्लेखनीय है कि स्वाधीनता के 75 वें वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को महागामा के बलिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद देव कुमार महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शहीद देव कुमार महतो अमर रहे के नारे भी लगाए गए। जब तक सूरज चांद रहेगा, देव कुमार महतो का नाम रहेगा नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार महतो ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महागामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार थे। पूर्व विधायक द्वारा शहीद देव कुमार महतो के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसे वीरों पर देश को गर्व है।ऐसे वीर शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।आज ऐसे वीरों की वीरता से ही देश सुरक्षित है।शहीद देव कुमार की याद से आज आंखों में आंसू भर जाते हैं। ऐसे सपूत सभी के लिये स्मरणीय हैं। भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार शहीद परिवार जनों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार साहा, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल, आशुतोष चक्रवर्ती,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, पप्पू ठाकुर,मंडल महामंत्री पवन साह,अशोक यादव,महावीर महतो,देवेन्द्र महतो, सुमन मंडल, देवकुमार, रवि महतो, विनोद महतो, जितेन्द्र, देव कुमार, सूरज जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।