पाकुड़: एक देश, एक निशान, एक प्रधान, एक विधान के प्रणेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदम कद प्रतिमा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पीत किया और माल्यार्पण के बाद डाॅ मुखर्जी कैंपस के चारों ओर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।वहीं जिला के सभी मंडलों में एवं सभी बूथों में भी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई बातें रखीं।माल्यापर्ण के समय भाजपा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा,जिला परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू,भाजपा नगर की प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता दुर्गा मरांडी,भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत,भाजपा नेता बृजेंद्र ओझा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री पार्वती पासवान,जिला मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार,भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज साह,सोहन मंडल,पार्थ लक्षित,पिंका पटेल,मनोरमा देवी,अजय भगत,संजय सरकार,राजा साह,प्राची चैधरी,मोहन सरकार,श्रीकांत भाई माली,रतन भगत, गणेश रजक,जीतू सिंह,धर्मेंद्र त्रिवेदी,निर्मल दास,साधना ओझा,कुंदन सिंह और कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं इसके अलावा जिले के अन्य सभी ग्यारह मंडलों हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, आमरापाड़ा, कैराछत्तर, नगरनबी, दादपुर, गंधाईपुर, महेशपुर, पाकुड़िया, बिरकिट्टी, बीचामहल में भी उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।