बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय धनबाद रोड भगवती मंदिर के समीप में भाजपा का मंडल स्तरीय बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज साव व संचालन बरही पूर्वी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांति देवी ने किया। जिसमें आगामी 25 अक्टूबर सोमवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का अपने गृह जिला में आगमन हो रहा है। जिसमें उनके द्वारा हजारीबाग जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन हजारीबाग में होना सुनिश्चित है एवं 26 अक्टूबर मंगलवार को दिन 10 बजे बरही चौक पर झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सह राज सभा सांसद दीपक प्रकाश का स्वागत बरही के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य अभिनंदन स्वागत समारोह किया जाएगा जिसमें बरही विधानसभा के सभी मंडल मोर्चा के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता के द्वारा किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, पश्चिमी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री महेंद्र रविदास, पूर्वी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रितेश केसरी, पश्चिमी पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा महामंत्री गौरव गुप्ता, अरविंद कुमार रामराज, विनोद कुमार यादव, पिंटू यादव ,सचिन यादव, पंकज कुमार राम, पिंटू ठाकुर,अभिषेक केसरी सागर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।