दुलमी। भाजपा दुलमी मंडल द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार और अंचल अधिकारी पंकज कुमार को राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो व संचालन महामंत्री अरविंद जायसवाल ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी दुलमी मंडल प्रभारी योगेश महतो जिला मंत्री दिलीप सिंह सांसद प्रतिनिधि। दुलमी इंद्रदेव साहू वाह पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार से जनता बेहाल हो गई है। चौतरफा हाहाकार मची हुई है। शासन जनता के मुद्दे से भटक गया है। निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही है। जिससे यहां की जनता इस सरकार से काफी परेशान हो चुकी है ।ऐसे में सरकार को गद्दी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर एहसान अली मीडिया प्रभारी कमलेश महतो, विकी कुमार महतो, श्याम किशोर महतो, रंजीत नायक, राहुल कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।