महेशपुर :प्रखंड मुख्यालय स्थित काठमिल परिसर में शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया l उक्त कार्यक्रम भाजपा एस्टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्त्री सोरेन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, राजेंद्र शेखर सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बीरबल प्रसाद मंडल, जिला मीडिया सह प्रभारी संदीप भगत, मनोज चौबे, सुभो यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।