जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के तत्वाधान में एक वेबीनार का आयोजन झारखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई के द्वारा रखी गई थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सहीत भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश के नेता सभी मोर्चा के प्रदेस अध्यक्ष सभी जिले के जिला अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा के अध्यक्षके साथ-साथ माननीय सांसद विधायक नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिस्सा लिया इसी क्रम मेंजामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष रीना कुमारीने भी हिस्सा लिया पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कुमारी ने बताई की प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आज वेबीनार में शामिल होकर प्रदेश के पदाधिकारियों के दिशा निर्देश को प्राप्त किया दल के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा हम लोगों ने उठाया है।जन जन तक नगर पंचायत जामताड़ा एवं प्रदेश द्वारा निर्देशित केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम लोगों तक पहुंचे इसका प्रयास हम सब मिलकर करेंगे दल के संगठन पर भी बल देने का निर्णय हम लोगों ने लिया है सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। महामारी पर जिस तरह का नियंत्रित करने का प्रयास माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा हो रहा है सराहनीय है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण में भाग लेने का निवेदन किया साथ ही कोरोना के नियमों को पालन करने का निवेदन किया।