पाकुड़ : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवमनेानित राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन को भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया बारी बारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाया और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किय।वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम सभी मिलकर इस दायित्व का निर्वाहन करेंगे पूरे संथाल परगना में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं तक पहुंचना हमारी लक्ष्य होगी आने वाले समय में भाजपा से अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़कर पूरे झारखंड में भाजपा को एक मजबूत दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका होगी केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई अल्पसंख्यक समुदाय के विकास योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाना हमारी लक्ष्य होगी ।मौके पर नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ,नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल ,अजय भगत नगर मंत्री प्राची चैधरी , मोहन सरकार नगर कोषाध्यक्ष राजा साह ,युवा मोर्चा के नेता ईवरन गुजराल युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रतन भगत मुख्य मौजूद थे।वहीं नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मंजूर आलम,सादेकुल आलम भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिकेत गोस्वामी,सुशील साहा,तौफीक राज मोहम्मद मुस्ताक अंसारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन से मिल कर उन्हे बधाई दिया।मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष सम्पा साहा ने कही कि पाकुङ जैसे छोटे जिले के कार्यकर्ता को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाना गर्व की बात है।मिस्फिका अल्पसंख्यक समाज की पहली महिला कार्यकर्ता है उन्होंने कम समय में अपने पार्टी में ना केवल अपनी एक अलग पहचान बनाई बल्कि आज राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी दी गई है।बतौर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चाहे पंचायत स्तर पर हो चाहे राज्य स्तर के जिम्मेदारियों को उन्होंने बखूबी निभाया है।नगर परिषद अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।