गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने बताया की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती महतो ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के बारे में बताया । कहा कि संगठन में ही शक्ति है। किसी भी पार्टी के लिये उनके कार्यकर्ता हीं नींव है। कार्यकर्ताओं के कार्यों पर हमेशा पार्टी की नजर रहती है। और पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहती है।
हम सभी पहले पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं, बाद में पदाधिकारी। पदाधिकारी तो केवल कार्य संचालित करने हेतु बनाए जाते हैं। असली कार्य तो हम कार्यकर्ता बन कर ही करते हैं।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने भी पुष्प गुच्छ देकर श्रीमती महतो को सम्मानित किया। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार ने भी उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया एवं सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया, महामंत्री दिनेश यादव,शैलेन्द्र सुमन,बबिता मोदी, विकास कुमार महतो,राकेश यादव पप्पू, रोहित, नागेन्द्र, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।