जामताड़ा: 18 जून को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जामताड़ा जिले के खेतों में करेंगे धरना प्रदर्शन। उक्त बातें जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर कही। श्री सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला में किसानों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे। राज्य भर के किसानों के धान क्रय धान बकाया का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ जामताड़ा जिला के भाजपा कार्यकर्ता 18 जून को धरना प्रदर्शन करेंगे। जामताड़ा जिला के किसानों का धान का बकाया का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जामताड़ा जिले में भी बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने के किसान काफी खुश और उत्साहित थे। झारखंड का मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों से धान क्रय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ किन्तु एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा जारी आदेश जिसमें गीले धान का कारन बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए अनावश्यक धान खरीद पर अनावश्यक लगाएं और किसानों के धान घर में सड़ रहे हैं। बकाया धान का भी भुगतान नहीं हो रहा है जबकि धान बुवाई का काम एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है, लेकिन खरीदा धान का पैसा अब तक किसानों को नहीं मिला है। करोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है। इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है चुनाव पूर्व में जेएमएम कांग्रेस राजद ने जो वादा किसानों के साथ किया था उसको भूल गई है जो जिले के किसानों के साथ नाइंसाफी है।